बलिया में एटीएम कार्ड से फ्राड करने वालों से पुलिस मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

0

बलिया में एटीएम कार्ड से फ्राड करने वालों से पुलिस मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

बलिया। हल्दी पुलिस एवं बदमाशों के बीच बुधवार की देर रात हृदयाचक तिराहे से पीपा पुल पर जाने वाले मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने बिहार निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं घायल आरोपी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
बताया जाता है कि हल्दी पुलिस ने हृदयाचक से पीपापुल जाने वाले मार्ग पर एक कार से जाते हुए चार संदिग्ध लोगों को रोककर चेकिंग करना चाहा। लेकिन चारों ने उतरकर पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर असलहे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में हल्दी पुलिस ने थानाध्यक्ष विश्वदीप के नेतृत्व में कार्रवाई की। जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में घायल ने अपना नाम व पता बच्चा लाल पुत्र स्व रामचन्द्र महतो निवासी हरदिया थाना रघुनाथपुर जिला मोतीहारी (पूर्वी चम्पारण) बिहार बताया। इसे इलाज के लिए पुलिस टीम द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वही अन्य आरोपियों ने अपना नाम व पता साहेब कुमार पुत्र नारद महतो निवासी मढिया बरियारपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतीहारी बिहार, मदन महतो पुत्र वासुदेव महतो निवासी पंडितपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतीहारी बिहार, लालबाबू महतो पुत्र श्रवण महतो निवासी पंडितपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतिहारी बिहार बताया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा, चार कारतूस, 63 एटीएम कार्ड, एक कार के साथ ही 7688 रुपए नगद बरामद किया। चारों ने पुलिस को बताया कि हम लोगों का एक गैंग है जो बलिया व अन्य स्थानों पर सीधे-साधे लोगों से एटीएम कार्ड फ्राड करके उनका पैसा निकाल लेते है या ट्रांसफर कर लेते हैं। हम बलिया के अलावा भी यूपी के अन्य जनपदों और दिल्ली में भी इस तरह का काम करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बलिया, दिल्ली सहित अन्य जगहों पर विभिन्न मुकदमें दर्ज हैं। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि एटीएम बदलकर फ्रॉड करने वाले चार आरोपियों की पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायर झोक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायर किया। जिसमें बच्चा लाल के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *