बलिया में किराना दुकानदार की हत्या, नौ नामजद व छह अज्ञात पर मुकदमा

0

बलिया में किराना दुकानदार की हत्या, नौ नामजद व छह अज्ञात पर मुकदमा

बलिया। बांसडीहरोड थाना के सरया गांव में कुछ दिनों पहले हुए विवाद को लेकर शनिवार की रात युवकों ने घर पर हमला बोलकर किराना दुकानदार राजेश साहनी (40) की हत्या कर दी। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। सूचना पाकर मौके पर एएसपी अनिल कुमार झा पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने पास के गांव के 10 से अधिक संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतक के पत्नी की तहरीर पर नौ नामजद व 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बताया जाता है कि बीते 11 मार्च को
सरया गांव में आई एक बारात में नाच देखने को लेकर हुआ विवाद हुआ था। होली के दूसरे दिन बगल के डुमरी गांव के कुछ युवकों ने पांच दिनो पूर्व हुई मारपीट का बदला लेने के लिए शनिवार की रात लाठी डंडे व धारधार हथियार से लैस होकर सरया गांव के राजेश साहनी के घर हमला बोल दिया। सभी उनके लड़के रूपेश को कमरे में जाकर खोज रहे थे। पूरे घर की तलाशी लेने के बाद उसका पता न चलने पर युवकों ने दुकान के बाहर बैठे उसके पिता राजेश की धारदार हथियार से हमला बोल अधमरा कर दिया। हो-हल्ला सुन आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी सभी युवक भाग खड़े हुए।
पड़ोसियों ने घायल राजेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। एएसपी अनिल कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते ही आसपास के थानों की पुलिस व पीएसी को चप्पे चप्पे पर तैनात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *