बलिया में बिजली करेंट से किशोर की मौत

0

बलिया में बिजली करेंट से किशोर की मौत

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी (बगीचा टोला) निवासी प्रिंस (13) पुत्र सिपाही यादव की मौत बिजली की करेंट से हो गई। होली के दिन हुई इस घटना से घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया जात है कि हल्दी बगीचा टोला में छोटे छोटे बच्चे होली खेल रहे थे, जिसमें प्रिंस भी शामिल था। दौड़ते हुए प्रिंस एक गली में चला गया, जहां पहले से गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से प्रिंस की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरा बगीचा टोला में होली की खुशियां गायब हो गई।और महौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत उपकेंद्र सोनवानी पर कोई जिम्मेदार अधिकारी के नहीं रहने से क्षेत्र में हमेशा घटनाएं होती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *