बलिया में एसपी ने एसआई को किया सस्पेंड

बलिया में एसपी ने एसआई को किया सस्पेंड
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाईन में तैनात
उप निरीक्षक विनय सिंह को निलंबित कर दिया है। उप निरीक्षक पर होली त्यौहार पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने एवं कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता तथा अनुशासनहीनता बरतने का आरोप है।
