बलिया: छात्रा से दुष्कर्म का आरोपीसमाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

0

बलिया: छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी
समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

बलिया। भीमपुरा पुलिस ने सोमवार को छात्रा से दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का आरोपी समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व एक स्कूल प्रबंधक जनार्दन यादव पुत्र निवासी ब्राहिमपुर बनकटवा थाना भीमपुरा को खरऊपुर गांव स्थित ईट भट्ठा के पास से गिरफ्तार किया। छात्रा स्कूल में 10वीं की परीक्षा देने आई थी। पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर रविवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया था।
गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व पीडिता के चाचा ने भीमपुरा पुलिस को दिए तहरीर में उल्लेख किया है कि उसकी भतीजी का एडमिशन बलिया जिले के एक स्कूल में है। जिसका परीक्षा केंद्र पास के ही स्कूल में था, जिसके प्रबंधक जनार्दन यादव है। मेरी भतीजी मेरे मित्र के यहां रुकी हुई थी। जिन्होंने एक मार्च को भतीजी को परीक्षा केंद्र पर छोड़ा। उस दिन गणित का पेपर था। प्रबंधक जनार्दन यादव ने प्रश्न पत्र समझाने के बहाने विद्यालय परिसर स्थित एक अलग कमरे में भतीजी को ले जाकर वहां दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से भतीजी डरी सहमी रहने लगी थी, पूछने पर रोते हुए पूरी जानकारी दी। इस बाबत भीमपुरा थाना प्रभारी मदन पटेल ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *