बलिया में युवती ने फांसी लगा दी जान
बलिया में युवती ने फांसी लगा दी जान
बलिया। सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में बुधवार की एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी सीता देवी 28 पुत्री गरीबा तुरहा मकान में अकेले रहती थी। उनके परिवार के माता-पिता भाई-बहन सभी लोग हिमाचल प्रदेश में रहकर अपना काम करते हैं। सीता फल वगैरह बेच कर अपना गुजर बसर करती थी। बुधवार की सुबह से शाम तक जब वह कहीं दिखाई नहीं थी और घर का दरवाजा नहीं खुला तो अगल-बगल के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार शाम को उसके घर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। वहां सीता घर में पंखे की हुक में कपड़े के फन्दा से लटकी है। पुलिस में लोगों के सहयोग से उसको नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इसकी सूचना उनके परिवार के लोगों को दे दी है।
