बलिया में भाई बहन पर जानलेवा हमला करने वाले पिता पुत्र गिरफ्तार

बलिया में भाई बहन पर जानलेवा हमला करने वाले पिता पुत्र गिरफ्तार
बलिया। बैरिया पुलिस ने गाली गलौज के बाद कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक कुल्हाड़ी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान कर दिया।
बीते गुरुवार को वादिनी ने तहरीर देकर बताया कि गोन्हिया छपरा के पिता व उनके तीन पुत्रों द्वारा वादिनी तथा उसके भाई के साथ गाली गलौज किया। इसके बाद जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से वार भी किया। तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
