बलिया: महिला के चेहरे पर स्प्रे कर जेवरात व मोबाइल लेकर भागे उचक्के

बलिया: महिला के चेहरे पर स्प्रे कर जेवरात व मोबाइल लेकर भागे उचक्के
बलिया। शहर के गुदरी बाजार में शनिवर को दो उचक्के एक महिला के चेहरे पर स्प्रे कर गहने समेत बैग लेकर भाग निकले। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने व तहरीर मिलने के बाद रविवार को कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई।
बताया जाता है कि शहर कोतवाली के बेदुआ निवासी सीमा देवी शनिवार को घर से चौक स्थित अपनी दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान महाराजा अग्रसेन मार्ग के मोड़ पर दो उचक्कों ने सीमा को रोक लिया। इसके बाद एक पर्ची दिखाते हुए डॉक्टर का पता पूछने लगे। सीमा ने पते के बारे में अनिभिज्ञता जाहिर की। इसीबीच एक युवक ने तबियत खराब होने का हवाला देते हुए पानी मांगा। सीमा पानी की बोतल खरीद कर युवक को दिया। युवक ने पानी लेने के बाद अपने-आपको कुछ ठीक होने की बात कहते हुए सीमा की प्रशंसा करते हुए सीमा के चेहरे पर स्प्रे कर दिया। जिसके बाद सीमा कुछ बदहोश हो गई। फिर एक उचक्के ने सीमा से कहा कि आप इतने गहने पहनकर मत घूमिए। कोई ले सकता है। आप इसे बैग में रख लीजिए। इस पर सीमा ने गहने उतारकर बैग में रख लिए। इसके बाद दोनों उचक्के सीमा से बैग झपट भाग निकले। बैग में गहने के अलावा मोबाइल, शाल व तीन-चार सौ रुपए थे।
