बलिया में फांसी लगा युवती ने दी जान

0

बलिया में फांसी लगा युवती ने दी जान

बलिया। मनियर कस्बा एक वार्ड में रविवार की सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा की युवती ने अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। युवती कक्षा 11वीं की छात्रा बताई जा रही है। कहा जा रहा कि घटना के पहले युवती के मोबाइल पर किसी व्यक्ति का कई बार फोन आया। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती ने किसी बात से नाराज होकर आत्महत्या की है। युवती के पिता एक किराना की दुकान चलाते हैं। वह दुकान से जब घर आए और युवती का कमरा खोलवाने लगे तो नहीं खुला। इसके बाद वह दरवाजे के ऊपर लगे जंगले से हाथ डाल कर खोला और अंदर प्रवेश किया। जहां देखा कि युवती फांसी का फंदा लगा ली है। घटना के वक्त युवती की मां अपनी एक बेटी को लेकर परीक्षा दिलाने बलिया गई हुई थी। युवती की मौत की सूचना उसके पिता ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *