बलिया: आंगनबाड़ी नियुक्ति में खेल, अंदर बन रही मेरिट, बाहर दलाल सक्रिय

0

बलिया: आंगनबाड़ी नियुक्ति में खेल, अंदर बन रही मेरिट, बाहर दलाल सक्रिय

बलिया। जिले में लाख प्रयास के बावजूद आंगनबाड़ी नियुक्ति में विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से खेल जारी है। उच्च अधिकारियों की ओर से भले ही कड़ी व्यवस्था की गई है लेकिन अंदर जहां मेरिट बन रही है वहीं, बाहर विभागीय कर्मियों के दलाल मेरिट में आने वाली अभ्यर्थियों के घर पहुंच या फोन कर संपर्क साधने का काम कर रहे हैं।
बता दें कि आंगनबाड़ी नियुक्ति जिले में भ्रष्टाचार के लिए चर्चित है। इस बार ऑनलाइन फॉर्म की व्यवस्था थी। इसके बाद सीडीओ ने विकास भवन सभागार में मेरिट बनाने व चयन की प्रक्रिया पूरी करने का इंतजाम किया ताकि पारदर्शिता रहे। लेकिन मेरिट बनाने वाले विभागीय कर्मी पुराना खेल जारी रखे हैं। मेरिट में आने वाली आवेदिका के घर दलाल पहुंच जा रहे या फोन कर साहब का फरमान सुना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *