बलिया में अराजकतत्वों ने संत रविदास की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, अज्ञात पर मुकदमा

0

बलिया में अराजकतत्वों ने संत रविदास की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, अज्ञात पर मुकदमा

बलिया। पकडी थाना क्षेत्र के ग्राम उससा नई चट्टी (बाजार) के निकट स्थापित संत रविदास की प्रतिमा के दाहिना हाथ व पंजा टूटा हुआ शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा। मामले में पुलिस ने अच्छेलाल की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम उससा नई चट्टी (बाजार) के पास सडक से करीब 50 मीटर की दूर ग्राम सभा की भूमि पर संत रविदास की मूर्ति स्थापित है। जिनकी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना थाना पकडी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर नई प्रतिमा स्थापित कराने तथा दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *