बलिया में सभासदों ने नगरपालिका की बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

बलिया में सभासदों ने नगरपालिका की बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
बलिया। नगरपालिका के ईओ व चेयरमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सभासदों ने शुक्रवार को नगरपालिका में प्रदर्शन किया। इस दौरान सभासदों ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों बड़े पैमाने में आंदोलन किया जाएगा।
बताया जाता है कि शुक्रवार को नगरपालिका के ईओ व चेयरमैन द्वारा बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। जिस पर सभासद तो बैठक में पहुंचे, लेकिन आरोप है कि 11 बजे समय देकर ईओ और नगर पालिका अध्यक्ष 12 बजे पहुंचे। इतना ही नहीं जब सभासदों द्वारा ददरी मेले में हुए आय—व्यय का ब्योरा मांगा गया तो ईओ व चेयरमैन देने से इंकार कर दिए। बताया कि बीते दो सालों में नगर के किसी भी वार्ड में कुछ भी काम नहीं कराया गया। आरोप लगाया कि नगरपालिका के हर टेबल पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
