बलिया में तस्करी को जा रही शराब को पुलिस ने पकड़ा, एक गिरफ्तार

बलिया में तस्करी को जा रही शराब को पुलिस ने पकड़ा, एक गिरफ्तार
बलिया। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो जगहों से शराब की बड़ी खेप बरामद की है।
पुलिस ने एनएच 31 पर यश बाबा मंदिर के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के पीठाघाट रामपुर निवासी लल्लन कुमार के रूप में हुई है। हल्दी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी की होंडा सिटी कार से कुल 80.28 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इसमें 44.28 लीटर अंग्रेजी शराब और 36 लीटर देशी शराब शामिल है।
उधर, बैरिया थाने से कुछ दूरी पर स्थित बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में लावारिस पड़े ई-रिक्शा पर भारी मात्रा में लदी अंग्रेजी शराब को बैरिया पुलिस बरामद किया। पुलिस ई-रिक्शा चालक की तालाश में जुटी हुई है। कोतवाल बैरिया राकेश सिंह ने बताया कि लावारिस बिना नम्बर ई-रिक्शा पर 10 बोतल रायल स्टेग 750 मिली, 6 बोतल रायल स्टेग 375 मिली व 8 पीएम फ्रूटी 152 पैकेट के साथ इंटर कॉलेज के मैदान से बरामद किया।
बताया कि इस मैदान में दिनभर बच्चे खेलते हैं। वाहन चलाना सीखते हैं। इसलिए कई वाहन मैदान मे खड़ी रहती है। देर शाम मैदान खाली हो गया था, लेकिन बिना नंबर का एक ई -रिक्शा खड़ा था, जिसे देखकर थाने के सिपाहियों को शक हुआ। वे ई-रिक्शा के पास गए, तो वहां कोई नहीं था। ई-रिक्शा पर शराब लदा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने उसे थाने लाकर लावारिस हालत में दाखिल कर दिया। ई-रिक्शा के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
