बलिया में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आई छात्रा, मौत

बलिया में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आई छात्रा, मौत
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चिंतामणिपुर गांव की छात्रा प्रीति उषा 10 पुत्री महेंद्र राम स्कूल जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई।
प्रीति रोज की तरह साइकिल से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। छात्रा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। सूचना पर रसड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
