बलिया: विवाहिता के फांसी लगाने के मामले में पति समेत तीन पर मुकदमा
बलिया: विवाहिता के फांसी लगाने के मामले में पति समेत तीन पर मुकदमा
बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बिच्छीबोझ गांव स्थित मायके में शनिवार को विवाहिता के फांसी लगाने के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका की मां मधु देवी की तहरीर पर की है।
बिच्छी बोझ निवासी अमरनाथ राम की बेटी निशां 22 अपनी पांच माह की बेटी के साथ मायके आयी थी। शनिवार की सुबह कमरें में वह फंदे से लटक कर जान दे दी थी। जबकि उसकी मासूम बेटी बिस्तर पर रो रही थी। मृतका की मां मधु देवी की नजर पड़ी तो परिवार में हलचल मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका की मां मधु देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी निशा की मौत के लिए दामाद तथा उसके माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया। बताया कि निशा ने सिकन्दरपुर कस्बा के बड्ढ़ा मोहल्ला निवासी युवके से लव मैरिज किया था। विवाह के बाद वह तथा उसके मां-बाप दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। शनिवार को दामाद ने फोन कर दहेज की मांग की और नहीं देने पर तलाक देने की धमकी दी। इसी तनाव में आकर मेरी बेटी निशा ने फांसी लगा ली। पुलिस ने तहरीर पर पति, ससुर व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
