बलिया में युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरा घायल

बलिया में युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरा घायल
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरुआरबारी- बांसडीह मार्ग पर बभनौली मोड़ के समीप शनिवार की देररात बाइक व स्कार्पियो की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
गड़वार निवासी प्रद्युम्न साहनी (25)पुत्र स्व.लालमोहर अपने भांजे गोलू निवासी रामपुर चिट के साथ बाइक से शनिवार की शाम मनियर बारात में सम्मिलित होने के लिए गया था। वहां से आधी रात को लौटते समय बेरुआरबारी- बांसडीह मार्ग पर बभनौली मोड़ के समीप सामने से आ रही एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इस में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से दूसरे बाइक पर आ रहे घायल युवकों के दोस्तों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल प्रद्युमन साहनी को मऊ के लिए रेफर कर दिया। मऊ से भी चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय प्रद्युम्न ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल युवक गोलू का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
