बलिया में शार्ट सर्किट से राख हुआ कपडे की दुकान

0

बलिया में शार्ट सर्किट से राख हुआ कपडे की दुकान

बलिया। नगरा बाजार स्थित रेडीमेड एवं साड़ी सेंटर की दुकान में शनिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपए का कपड़ा व अन्य सामान जल कर राख हो गया। आग लगने की सूचना लोगो ने नगरा पुलिस एवं फायर बिग्रेड को दी लेकिन सूचना के एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक सबकुछ जल चुका था।
नगरा निवासी मुख्तार अंसारी की बाजार में कपड़ा एवं रेडीमेड की दो मंजिली बड़ी दुकान है। होली, ईद तथा लगन को देखते हुए दुकान में लाखों रुपए के कपड़ा व रेडीमेड वस्त्र मंगाकर रखा गया था। दुकान मालिक रोज की तरह शुक्रवार की शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे बाजार के लोगो ने कपड़े की दुकान से धुआं निकलते देख दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान मालिक एवं उनके परिजन जबतक दुकान पर पहुंचे तबतक आग विकराल रूप धारण कर लिया था। किसी ने आग लगने की सूचना पुलिस को देने के साथ ही फायर बिग्रेड को दी। लेकिन एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था। दूसरी छोटी गाड़ी और तीसरी बड़ी गाड़ी भी डेढ़ घंटे बाद पहुंची। आग के विकराल रूप को देखते हुए आसपास के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को खाली कर दिया। आसपास के कारोबारी एवं आमलोग बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *