बलिया: मायके में फंदे से लटकी विवाहिता, मौत

बलिया: मायके में फंदे से लटकी विवाहिता, मौत
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिच्छीबोझ गांव में मायके में विवाहिता ने फांसी लगा जान दे दी। परिजनों की सूचना पहुंचे क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार शर्मा व थानाध्यक्ष विकास चंद पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
निशा (25 वर्ष) पत्नी सोनू कुमार निवासी मोहल्ला बडढा सिकंदरपुर पिछले कुछ दिनों से अपने मायका बिच्छीबोझ में पिता अमरनाथ राम के यहां रह रही थी। शनिवार की सुबह में घर के कमरे में उसका शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका की मां मधु देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री निशा और सिकंदरपुर के बढ़्ढा मोहल्ले में रहने वाले सोनू कुमार पुत्र गुलाब उर्फ कपिल का आपस में प्रेम संबंध था। पिछले वर्ष दोनों परिवार राजी होकर मंदिर में दोनों की शादी कर दिए। निशा अपने पति के साथ जाकर रहने लगी। वहीं कुछ दिन पूर्व उसके पति और उसके मां बाप दहेज की मांग करते हुए उसको मायके लाकर छोड़ दिये। आरोप है कि पति ने शनिवार की सुबह में फोन करके दहेज की मांग की और दहेज न देने पर तलाक देने की बात कहने लगा जिससे तनाव में आकर उसकी पुत्री निशा ने उक्त कदम उठाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास चंद पांडेय ने बताया कि घटना स्थल पर हम लोग गए थे। मृतक की मां ने लिखित तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल किया जा रही है। जो
।
