बलिया में संत रविदास की प्रतिमा खंडित करने वाले दो गिरफ्तार

0

बलिया में संत रविदास की प्रतिमा खंडित करने वाले दो गिरफ्तार

बलिया। फेफना थाना पुलिस ने संत रविदास की मूर्ति को खंडित करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शत्रुघ्न राम पुत्र स्व. रामबडाई राम (निवासी परिवा, थाना फेफना) व श्यामलाल राम पुत्र स्व. राम जन्म राम (निवासी नारायणपुर, थाना फेफना) के मुकदमा दर्ज किया गया था।
दोनों पर शराब के नशे में संत रविदास की प्रतिमा को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हाथ खण्डित करने का आरोप है। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए फेफना पुलिस टीम के उप निरीक्षक सत्येद्र चौधरी के अलावा कां. चन्द्रशेखर आजाद द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया गया। आरोपी शत्रुधन राम और श्यामलाल पर आबकारी अधिनियम के तहतपहले से मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *