बलिया मछली मारते समय गंगा में डूबा मछुआरा, मिला शव

0

बलिया मछली मारते समय गंगा में डूबा मछुआरा, मिला शव

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गंगा घाट पर मछली मारते समय अशोक साहनी (53) पुत्र विश्वनाथ साहनी गंगा में डूब गया। उसके साथियों ने बहुत बचाने का प्रयास किया सफल नहीं हो सके। स्थानीय नाविकों व युवाओं द्वारा गंगा में खोजबीन करने पर दोपहर बाद नौरंगा तट से कुछ दूरी पर उसका शव मिला।
सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक पन्ना लाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि बिहार के सारण जनपद अंतर्गत मांझी थाना क्षेत्र के छोटकी फुलवरिया निवासी अशोक साहनी नौरंगा घाट पर मछली मारने का काम करता था। इसी से उसके परिवार का भरण पोषण होता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *