बलिया में 15 स्वास्थ्य कर्मियों के दस्तावेज फर्जी व कूटरचित, मुकदमा दर्ज

0

बलिया में 15 स्वास्थ्य कर्मियों के दस्तावेज फर्जी व कूटरचित, मुकदमा दर्ज

बलिया। सीएमओ ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे 15 स्वास्थ्य कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसको लेकर विभाग में हड़कंप मच गया है।
इन कर्मचारियों में चिलकहर अस्पताल पर कार्यरत चंदा, नरही में कार्यरत गीता यादव, वसुधरपाह में कार्यरत उपेंद्र, अगउर में कार्यरत जितेंद्र यादव व संतोष कुमार, वसुधरपाह में कार्यरत अनिल कुमार, रेवती में कार्यरत अजय कुमार, अगउर में कार्यरत विकास यादव, बसंतपुर में कार्यरत आशीष कुमार सिंह, मनियर में कार्यरत अनिल, खेजूरी में कार्यरत संदीप कुमार, जयप्रकाश नगर में कार्यरत शिवम यादव, मनियर में कार्यरत विवेक कुमार, वसुधरपाह
में कार्यरत अंकित कुमार तथा सुखपुरा अस्पताल पर कार्यरत राहुल हैं। सीएमओ की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *