बलिया: बहेरा नाला किनारे मिला युवक का शव
बलिया: बहेरा नाला किनारे मिला युवक का शव
बलिया। मनियर कस्बा में परशुराम स्थान के पीछे बने अंत्येष्टि स्थल के पास रविवार की सुबह बहेरा नाले के किनारे युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की शिनाख्त श्यामा चौहान 38 पुत्र छोटेलाल चौहान वार्ड नंबर-7 मनियर के रूप में की गई।
आशंका जताया जा रहा है कि युवक
अंत्येष्टि स्थल के पास स्थित हैंडपंप पर स्नान करने गया होगा जहां पैर फिसलने के बाद वह नीचे गिरने से हादसा हुआ होगा। जिससे उसकी मौत हो गई है। खैर जो भी हो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी।
