बलिया में कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, पांच घायल

0

बलिया में कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, पांच घायल

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली पेपर मिल के पास शुक्रवार की रात करीब दो बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को बांसडीह सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
सभी कार सवार गाजीपुर में अपनी बहन के यहां कलेवा लेकर गए थे। जहां से देर अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही कार बांसडीह के कैथवली पेपर मिल के पास पहुँची वैसे ही अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें संजय गोंड 45 पुत्र शिवशंकर गोंड निवासी धतूरी टोला थाना दोकटी एवं जयशंकर यादव 40 पुत्र लौरी यादव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। जबकि लड्डू 7 पुत्र संजय, अमित कुमार 42 पुत्र हीरालाल निवासी बलुआ थाना दोकटी, अभिषेक 18 पुत्र ओमप्रकाश निवासी दक्षिण टोला थाना दोकटी, प्रीतम 22 पुत्र पुरुषोत्तम निवासी धतूरी टोला थाना दोकटी कुबेर शाह 38 पुत्र शिवजी शाह निवासी धतुरी टोला थाना दोकटी घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *