बलिया में नए एडीएम अनिल कुमार कार्यभार ग्रहण किया

बलिया में नए एडीएम अनिल कुमार कार्यभार ग्रहण किया
बलिया। नवागत अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अनिल कुमार ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप एवं जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में शासन की जो भी योजनाएं हैं, उसे प्राथमिकताओं के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से कहा कि आगामी त्यौहारों को भाईचारा के साथ सौहार्द पूर्ण मनाएं। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को शासकीय कार्यों को समय करने के निर्देश भी दिए।
