बलिया में एडवोकेट एमेंडमेंट बिल को लेकर वकीलों का विरोध, सौंपा ज्ञापन

बलिया में एडवोकेट एमेंडमेंट बिल को लेकर वकीलों का विरोध, सौंपा ज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को एडवोकेट एमेंडमेंट बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। वकीलों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को प्रधानमंत्री, केंद्रीय विधि मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
वकीलों ने कहा कि अधिवक्ता अधिनियम-1961 में प्रस्तावित संशोधन संविधान की मूल संरचना पर हमला है। संघ भवन में हुई आपात बैठक में वकीलों ने बिल के सभी प्रावधानों का विरोध किया। उन्होंने अधिवक्ताओं और उनके परिवार के लिए प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की।
बार एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में वकीलों के लिए 10 लाख का मेडिक्लेम और मृत्यु पर 25 लाख की बीमा राशि शामिल है। साथ ही पंजीकरण के समय दिए गए 500 रुपये के स्टांप की राशि वापस करने और विधिक स्टांप की बिक्री से प्राप्त धनराशि का 2 प्रतिशत वकीलों की कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करने की मांग की गई है।
वकीलों ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिल को समाप्त करने की मांग की है। कहा कि नियम बनाने का अधिकार पूर्व की तरह एडवोकेट एक्ट में ही रहना चाहिए। वकीलों ने चेतावनी दी है कि अगर बिल वापस नहीं लिया गया तो वे पूरे देश में आंदोलन करेंगे।
