बलिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में डीजे की धुन पर नाचता युवक गिरा, मौत
बलिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में डीजे की धुन पर नाचता युवक गिरा, मौत
बलिया। बेल्थरारोड क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर नाच रहे एक युवक की मौत गिरने से हो गयी। घटना सोमवार की देरशाम की है।
बताया जाता है की बेल्थरारोड नगर के वार्ड नम्बर 5 में बालक बाल संघ द्वारा रखी गयी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए कमेटी के युवा सोमवार की रात्रि लगभग 10 बजे वाहन पर डीजे लगाकर गाजे बाजे के साथ जा रहे थे। इसी बीच वार्ड नम्बर 5 निवासी हिमांशु 20 पुत्र रमाशंकर कनौजिया डीजे के गाने पर अन्य युवाओं के साथ नाचने लगा और अनियन्त्रित होकर जमीन पर गिर गया। आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दिया। इस घटना से परिजनों समेत कमेटी के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गयी।
