बलिया: डीएम ने गोवंश संरक्षण की समीक्षा कर दिए निर्देश

0

बलिया: डीएम ने गोवंश संरक्षण की समीक्षा कर दिए निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को गोवंश संरक्षण के लिए गठित जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुशील कुमार मिश्रा से कहा कि जिन गो-आश्रय स्थलों में क्षमता से अधिक गोवंश संरक्षित हैं, उन गो-आश्रय स्थलों से गोवंशों को अन्य गो-आश्रय स्थलों में शिफ्ट कराया जाय। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों के लिए चिन्हित चारागाहों में चारे के बोआई की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी गो-आश्रय स्थलों में भूसा-चारा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाय। इसके साथ ही उन्होंने गो-आश्रय स्थलों में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि गो-आश्रय स्थलों में वर्मी कम्पोस्ट/ऑर्गेनिक खाद व पेंट आदि बनवाने को लेकर कार्रवाई की जाय। उन्होंने सहभागिता योजना के तहत गोवंशो की सुपुर्दगी की स्थिति व लाभार्थियों के भुगतान की स्थिति तथा जनपद में स्वीकृत पद के सापेक्ष पशु चिकित्सा अधिकारियों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी आदि अधिकारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *