बलिया : डीएम ने दिए गांवों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश

0

बलिया : डीएम ने दिए गांवों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह से कहा कि पात्र लोगों को ही व्यक्तिगत शौचालय का लाभ दिया जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अपात्र व्यक्ति को व्यक्तिगत शौचालय का लाभ न मिले। इसके साथ उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय, कहीं पर भी कूड़े की ढेर दिखाई न पड़े। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद में कार्यरत मैनपॉवर के भुगतान के अनुमोदन पर विचार-विमर्श के दौरान कहा कि ठीक प्रकार से कार्य न करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *