बलिया: एसीजेएम ने रसड़ा थाना के विवेचक को किया तलब

बलिया: एसीजेएम ने रसड़ा थाना के विवेचक को किया तलब
बलिया। करीब एक माह पहले अधिवक्ता व उसके परिजनों पर कातिलाना हमला करने एवं दोबारा धमकी देने के मामले में सुनवाई करते हुए अपर सीजेएम प्रथम कविता कुमारी की नअदालत ने अधिवक्ता के आवेदन को गम्भीरता से लेते हुए कातिलाना हमला के मामले में समस्त कागजात समेत विवेचक रसड़ा को नियत तिथि 17 अक्टूबर 2024 को तलब किया है।
बता दें कि रसड़ा थाना क्षेत्र के जाम गांव निवासी वादी मुकदमा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि मैं काफी गरीब तबके का आदमी हूं और मेरे विपक्षी मेरे परिवार व अधिवक्ता भाई को रास्ता में रोक टोक करते हैं और जान लेने की धमकी देते है। शेष आरोपी लगातार परेशान कर रहे हैं। इसे संज्ञान में लेते हुए अपर सीजेएम की अदालत ने उक्त आदेश दिया है।
