बलिया में दो प्रधानों पर अन्य प्रधानों ने लगाए आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

0

बलिया में दो प्रधानों पर अन्य प्रधानों ने लगाए आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बलिया। विकास खंड बेलहरी के ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर विकास खंड दुबहर के दो ग्राम प्रधानों के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाया है। जिसमें कहा गया है कि इतना ही प्रधानों ने आपूर्ति निरीक्षक पर लगे आरोप को भी गलत बताया है।
बेलहरी ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि ब्लाक दुबहर के माधोपुर व भूईली के ग्राम प्रधान सप्लाई इंस्पेक्टर पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर हम लोगों का भी कार्य प्रभावित करना चाहते हैं। विकास खंड बेलहरी के कई प्रधानों ने जिलाधिकारी से मिलकर बताया कि बेलहरी में वितरण कार्य सही ढंग से हो रहा है और सप्लाई इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार मिश्र राशनकार्ड से संबंधित शिकायतों का निस्तारण भी समय से कर देते हैं। माधोपुर व भुईली के ग्राम प्रधान अपने ग्राम सभा में रिक्त दुकान को अपने परिजनों को कराना चाहते हैं। इसलिए यह लोग सप्लाई इंस्पेक्टर पर गलत आरोप लगा रहे हैं। इस मौके पर बेलहरी प्रधान संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश पान्डेय, नागेन्द्र प्रताप सिंह, शशि प्रभा सिंह, पूजा ओझा, जया सिंह, ओमप्रकाश खरवार, संतोष पासवान आदि प्रधान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *