बलिया में एनपीएस व यूपीएस का विरोध, 26 को निकलेगा आक्रोश मार्च

0

बलिया में एनपीएस व यूपीएस का विरोध, 26 को निकलेगा आक्रोश मार्च

ओपीएस को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों व कर्मचारियों ने आवाज की बुलंद

बलिया। अटेवा व नेशनल मूवमेंट ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आह्वान पर पूरे देश में 26 सितंबर को प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर एनपीएस व यूपीएस के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए सोमवार को जिला चिकित्सालय परिसर में अटेवा बलिया के संयोजक समीर कुमार पांडेय एवं डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष व अटेवा के संगठन मंत्री मलय कुमार पांडेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के समस्त संगठन के पदाधिकारी की बैठक हुई।
जिसमें एनपीएस व यूपीएस
को दोषपूर्ण बताते हुए ओपीएस बहाली की मांग की गई। इसके साथ ही उपस्थित समस्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ-साथ रूट मार्च किस तरह करना है आदि के संबंध में जिलाध्यक्ष द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही सभी संगठनों से आह्वान किया गया कि स्वास्थ्य विभाग पेंशन आंदोलन में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। ठीक वैसे ही हमें एनपीएस व यूपीएस के खिलाफ होकर इस आन्दोलन को मजबूती प्रदान करनी होगी। जिससे कि इस एनपीएस व यूपीएस रूपी अभिशाप से पेंशन विहीन साथियों को बचाया जा सके। बैठक में उपस्थित सभी संगठन प्रमुखों ने एक स्वर में 26 सितंबर की रैली को सफल बनाने हेतु संकल्प लिया। इस मौके पर योगेंद्र नाथ पांडेय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, हेमंत सिंह, धनंजय चौबे, श्याम नारायण सिंह, आरबी यादव, प्रमोद कुमार सिंह, रितेश श्रीवास्तव, राहुल पाठक, वीरेंद्र कुमार, राकेश मौर्य, संजय पांडेय, राजीव गुप्ता, दिनेश कुमार यादव, श्याम नारायण यादव, शिवनारायण वर्मा, प्रदीप पाठक, पवन राय, देवनाथ वर्मा, शैलेश शर्मा, मनोज वर्मा, संजय सोनी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *