बलिया में छात्रा से छेड़खानी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

बलिया में छात्रा से छेड़खानी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण अभियान के क्रम में दोकटी पुलिस ने शुक्रवार को सोनिया मोड़ के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं उनके कब्जे से एक बुलेट बरामद किया। इनके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। पूछताछ में अपना नाम व पता कृष्णा कुमार यादव पुत्र रामायन यादव निवासी योगेन्द्र का मठिया थाना बैरिया जनपद बलिया व मोनू कुमार मौर्य पुत्र स्व विश्वकर्मा मौर्य निवासी दोकटी थाना दोकटी जनपद बलिया बताया।
पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को थाना दोकटी पर एक छात्रा ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि वह भोजापुर-बैरिया में पढ़ती है। वह साइकिल से स्कूल जाती है और वहां से ट्यूशन के लिए एक कोचिंग सेन्टर में जाती है। जहां से शाम पांच बजे के बाद वापस घर लालगंज बैरिया मार्ग से आ रही थी। जैसे ही वह कस्तुरबा विद्यालय के पास स्थित पानी टंकी के सामने पहुँची कि सामने से बुलेट पर सवार दो लड़के हमें रोक कर हमारे साथ छेड़खानी करने लगे। मेरे मना करने पर कागज पर एक मोबाइल नम्बर लिखकर मेरे ऊपर फेक दिए और गन्दी गन्दी गाली देते उस मोबाइल नंबर पर बात करने को कहा। नहीं बात करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए चले गए। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं उनके पास से एक बुलेट बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *