बलिया में चाकू मार युवक को किया घायल

0

बलिया में चाकू मार युवक को किया घायल
बलिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुआ मोड़ पर सोमवार को एक बदमाश ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद हमलावर भाग खड़ा हुआ। घायल युवक का नाम विकेंद्र पुत्र राजकुमार यादव 20 है।
बताया जाता है कि घायल विकेंद्र के साथ हमलावर युवक के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह दोनों एक दुकान पर किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इसी बीच हमलावर युवक ने विकेंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। इस संबंध में शहर कोतवाली ने बताया कि घटना मेरे संज्ञान में हैं। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *