बलिया में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दी कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि

बलिया में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दी कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि
बलिया। भारतीय जनता पार्टी फेफना विधानसभा इकाई द्वारा सोमवार को बूथ संख्या एक से हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस तिरंगा यात्रा पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए फेफना तिराहा पहुंचा जहां भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय भी मोटरसाइकिल जुलूस में सम्मिलित होकर नरहीं पहुंचे जहां नरहीं गोली कांड में शहीद स्व विनोद राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। नरहीं में आयोजित श्रधांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि बलिया जनपद का देश के लिए शहादत देने में शीर्ष स्तर पर इतिहास है। चाहे 1857 की क्रांति हो, 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन हो, 1947 की स्वतंत्रता हो या 1977 की सम्पूर्ण क्रांति का आंदोलन हो, बलिया जनपद ने सबका नेतृत्व किया है। कहा कि हमारा सौभाग्य हैं कि महर्षियों व बलिदानियों की धरती का प्रभारी मंत्री के रूप में हमें जिम्मेदारी मिली है। कहा कि विनोद राय जैसे कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज लोकतंत्र जिंदा है। आज मोदी और योगी जैसे महापुरुषों की बदौलत ही आम जन मानस और बेटी बहन सुरक्षित हैं। पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी फेफना इकाई के कार्यकर्ताओं ने तय किया कि तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्र के 372 बूथों से चलकर हम अपने शहीद कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके क्रम में हज़ारों लोगों ने विनोद राय को श्रधांजलि अर्पित किया। कहा कि ऐसे बलिदानी कार्यकर्तों के बल पर ही हमने सपा व बसपा सरकार के गुंडाराज, माफियाराज और भ्र्ष्टाचार को समाप्त कर विकास की नींव रखा। पुनः भ्र्ष्टाचार पनपने पर मुख्यमंत्री व डीजीपी से शिकायत करके ऐतिहासिक कार्रवाई कराया। कहा कि जब तक जिंदा हूँ, फेफना में गुंडाराज नहीं चलेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय कहा कि इस देश की पूर्ववर्ती सरकारों ने स्वतंत्रता दिवस तथा शहीद दिवस को विद्यालयों तक सीमित किया था, मोदी सरकार ने घर घर तिरंगा अभियान चलाया जिससे आने वाली पीढ़ी स्वतन्त्रता संघर्ष के बलिदान व मूल्यों से परिचित हो सके। कहा कि किसी भी राष्ट्र का विकास व उन्नति उसके स्वर्णिम इतिहास के बदौलत ही संभव है। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि उस समय की घटना तात्कालिक सपा सरकार व उसके हारे मंत्री की खुन्नस का परिणाम था। उपेंद्र तिवारी की हत्या कर राजनीतिक कांटा समाप्त करने की योजना थी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, चितबड़ागांव नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह, राजीव उपाध्याय, छट्ठू राम, उपेंद्र पांडेय, बृजनाथ सिंह, बब्बन राय, अनूप राय, सुरेंद्र राय, रामनारायण पासवान, टुनटुन उपाध्याय, भरत राय, नीतू राय, मोतीचंद गुप्ता, उमेश सिंह, आर्केश दुबे, नंदलाल सिंह, विजय गुप्ता, विजय वर्मा, शिवानन्द राय, चंद्रमणि राय, जितेंद्र राय, गिरिजेश राय, सुनील राय आदि रहे। संचालन अंजनी राय ने किया।
