बलिया में मिला अवैध हथियारों के साथ एके 47 का कारतूस, दो गिरफ्तार
बलिया में मिला अवैध हथियारों के साथ एके 47 का कारतूस, दो गिरफ्तार
बलिया। गड़वार पुलिस ने रविवार की दोपहर हजौली नारापार गांव से अवैध हथियारों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने तीन पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक कट्टा, एक रायफल व 14 जिंदा कारतूस के साथ ही प्रतिबंधित एके 47 का जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
गड़वार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति संदिग्ध तरीके से हजौली नारापार गांव में खड़े हैं, तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हजौली नारापार निवासी डब्लू सिंह उर्फ विनय सिंह व बब्लू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जमा तलाशी के दौरान दोनों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
