बलिया में स्कॉर्पियो की चपेट में आने बेटी की मौत, पिता गम्भीर

0

बलिया में स्कॉर्पियो की चपेट में आने बेटी की मौत, पिता गम्भीर
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर नसीराबाद प्राथमिक विद्यालय के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाप-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल बाप-बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम फेफना थाना क्षेत्र के बघेजी निवासी रोहित सिंह (30) पुत्र रामप्रवेश सिंह बेटी परी 5 को लेकर बाईक से अपने बड़े पिता को देखने बलिया जा रहे थे। जैसे ही वे नसीराबाद प्राथमिक स्कूल के समीप पहुंचे कि बलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, साथ बैठी पुत्री की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाप-बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहा चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया और पिता रोहित की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया, जहा उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। थाना पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को देने के साथ ही वाहन को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *