बलिया रेलवे स्टेशन के लिए रेल कोच रेस्टोरेंट आवंटित, नवंबर से मिलेगी सुविधा

0

बलिया रेलवे स्टेशन के लिए रेल कोच रेस्टोरेंट आवंटित, नवंबर से मिलेगी सुविधाबलिया। वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में बलिया रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट आवंटित किया गया है। यह सुविधा रेल यात्रियों और क्षेत्रीय जनता को वातानुकूलित कोच के स्वरूप में बेहतर एवं नवीन खान-पान का अनुभव प्रदान करेगी।रेलवे की नवाचार नीति के अंतर्गत ई-नीलामी प्रक्रिया से इस रेस्टोरेंट का आवंटन हुआ है। अनुबंध की अवधि पांच वर्ष निर्धारित की गई है। नवंबर 2026 से यात्रियों एवं आम जनता के लिए यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इसमें विभिन्न तरह के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे।बलिया स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू होने के साथ यह वाराणसी मंडल का चौथा ऐसा रेस्टोरेंट होगा। इससे पहले बनारस, वाराणसी सिटी और मऊ स्टेशनों पर यह सुविधा सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।रेल प्रशासन मंडल के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ नॉन-फेयर रेवेन्यू बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। बलिया स्टेशन पर यह नया उपक्रम यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसीमहेश गुप्ता ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *