बलिया में शराब तस्करी के आरोप में रेलकर्मी गिरफ्तार

0

बलिया में शराब तस्करी के आरोप में रेलकर्मी गिरफ्तार

बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस में एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कोच अटेंडेंट राहुल राम पुत्र राजकिशोर भागलपुर जिले के रंगड़ा थाना क्षेत्र के कुमादपुर गांव का निवासी है।अटेंडेंट पर बिहार में शराब ले जाकर बेचने का आरोप है। जीआरपी ने कोच अटेंडेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जीआरपी बलिया स्टेशन प्रभारी राज कपूर सिंह के अनुसार राहुल कुमार राम ट्रेन नंबर 15716 (गरीब नवाज एक्सप्रेस) में कोच अटेंडेंट के तौर पर काम करता था। बलिया स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी को राहुल की गतिविधियां संदिग्ध लगी। इसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसके बैग से अंग्रेजी शराब की 30 बोतलें बरामद हुईं। बताया जाता है राहुल ने बलिया में ही शराब खरीदा था जिसे लेकर बिहार जाने की तैयारी में था, तभी उसे पकड़ लिया गया।आरोप है कि राहुल अपनी नौकरी के दौरान ट्रेन के जरिए शराब बिहार ले जाकर महंगे दामों पर बेचता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *