बलिया में गैस एजेंसी कैशियर से 1.22 लाख की लूट
बलिया में गैस एजेंसी कैशियर से 1.22 लाख की लूटबलिया। जिले में आए दिन लूट की घटनाएं हो रही हैं। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के महरेव गांव स्थित गैस एजेंसी के कैशियर पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और भाग निकले। घटना की सूचना पर एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा, सीओ अक्षय कुमार और स्वाट टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जाता है कि सोमवार की देरशाम एजेंसी बंद कर कैशियर उपेंद्र कुमार बाइक से अपने घर हैबतपुर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और उनके पास मौजूद रुपयों से भरा बैग छीन लिया। कैशियर से सूचना मिलते ही चितबड़ागांव थाना पुलिस के साथ पुलिस अफसर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। पुलिस टीम आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। कैशियर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस बाबत एएसपी संजय वर्मा ने कहा कि भारत गैस एजेंसी चितबड़ागांव के कैशियर उपेन्द्र कुमार सोमवार की रात एजेंसी से अपने घर रहे थे। रास्ते में पानी प्लांट के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी बाइक रोककर उनकी डिग्गी से 1.22 लाख रूपए छीनकर ले जाने की घटना हुई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर खुलासा के लिए टीमें गठित की गई हैं।
