बलिया में ट्रैफ़िक पुलिस को लगा वसूली का चस्का, सुप्रीम कोर्ट के नियमों की कर रहे अनदेखी

बलिया में ट्रैफ़िक पुलिस को लगा वसूली का चस्का, सुप्रीम कोर्ट के नियमों की कर रहे अनदेखीबलिया। नगर क्षेत्र में यातायात निरीक्षक को अवैध वसूली का ऐसा चस्का लगा है जो छूटने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो सुप्रीम कोर्ट के नियमों के विपरीत जाकर नगर की गलियों में भी वाहनों का चालान कर रहे हैं और इसकी आड़ में अवैध कमाई भी जोरों पर है। शासन के निर्देश के बावजूद यातायात निरीक्षक के भ्रष्टाचार पर कोई लगाम नहीं लग रहा है। बताया जाता है कि टीआई की देखरेख में यातायात पुलिस मनमाने तरीके से वाहनों का फोटो लेकर लोगों को ब्लैकमेल करने का काम कर रही है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नगर क्षेत्र की सड़कों पर चालान करने को लेकर नियम तय किये गए हैं। इसके बावजूद यातायात विभाग के पुलिसकर्मी ही फोटो लेने का काम कर रहे हैं।
