बलिया के बसंतपुर विद्युत सब स्टेशन से आपूर्ति बदहाल, 26 गांवों में हाहाकार
बलिया के बसंतपुर विद्युत सब स्टेशन से आपूर्ति बदहाल, 26 गांवों में हाहाकार
बीते तीन दिनों से मिल रहा तीन मिनट का रोस्टर, हर घंटे होती है 22 बार बिजली कट
बलिया। जिले में इन दिनों बिजली आपूर्ति एक बार फिर बेपटरी हो गई है। शासन के निर्देश के बावजूद व्यवस्था चरमराई हुई है। बसंतपुर विद्युत सब स्टेशन से तो मिनटों का रोस्टर चल रहा है।
बताया जाता है कि विद्युत सब स्टेशन के दो फीडरों से करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। इसमें भरौली फीडर से 26 गांवों को आपूर्ति दी जाती है। ग्रामीणों के अनुसार बीते तीन दिनों से भरौली फीडर पर घंटे नहीं मिनटों का रोस्टर चल रहा है। बिजली सप्लाई होने के तीन मिनट के अंदर बिजली गायब होती है जो फिर पांच मिनट बाद आती है। दिन हो या रात या खेल लगातार जारी है। इससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब ग्रामीण विद्युत सब स्टेशन बसंतपुर का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं।
बता दें कि करीब दो माह पहले भी इसी तरह की मनमानी से तंग आकर ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन बसंतपुर का घेराव किया था। इसके बाद आपूर्ति दुरुस्त हो सकी थी।
