बलिया में नरही थाना के कोरंटाडीह क्षेत्र शराब तस्करों व अपराधियों के लिए सेफ जोन
बलिया में नरही थाना के कोरंटाडीह क्षेत्र शराब तस्करों व अपराधियों के लिए सेफ जोन
एक पखवाड़े में मे हुई कई घटनाएं, महज एक का ही मुकदमा दर्ज
बलिया। जिले नरही थाना के कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र पहले से ही शराब तस्करों के लिए कुख्यात है। अब तो इस इलाके में अपराधी भी आये दिन वारदात को अंजाम देने लगे हैं। बीते एक पखवाड़ा में चोरी लूट समेत कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन केवल एक मामले में ही मुकदमा दर्ज है।
बता दें कि बीते एक अगस्त की रात को गोविंदपुर गांव में कृपाशंकर राय के घर लाखों की चोरी हुई। दो अगस्त की सुबह भरौली क्षेत्र में लंबे समय से तैनात चर्चित एसआई व पुलिसकर्मी पहुंचे और कार्रवाई का घूंट पिला चल दिए, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। 15 अगस्त को स्वर्ण कारोबारी से लाखों की लूट हुई। इसमें मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने खुलासा किया। लेकिन इसमें भी कोरंटाडीह चौकी पुलिस का बड़ा खेल सामने आ रहा है। 16 अगस्त को भरौली गाजीपुर मार्ग पर बिहार के शराब तस्करों ने तीन लोगों के साथ मारपीट व छिनैती की। घटना के दौरान दो बदमाशों को पब्लिक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसका घटना का सीसीटीवी फुटेज भी भरौली क्षेत्र के चर्चित एसआई ले गए। सूत्रों की मानें तो इस घटना पर भी परदा पड़ गया। 19 अगस्त को उजियार गांव से एक ई रिक्शा चोरी हो गई, चौकी पुलिस पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर 21अगस्त को भी कोरंटाडीह स्थित मठ से एक ई रिक्शा की चोरी हो गई। चौकी पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
