बलिया में स्वर्ण कारोबारी से लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार, तीन वांछित

बलिया में स्वर्ण कारोबारी से लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार, तीन वांछितबदमाशों ने 15 अगस्त को एनएच स्थित कुमकुमपट्टी के पास घटना को दिया था अंजामलूट का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने की 25000 ईनाम की घोषणाबलिया। नरही थाना क्षेत्र के भरौली – गाजीपुर मार्ग पर कुमकुमपट्टी गांव के सामने 15 अगस्त को स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट का खुलासा करते हुए सर्विलांस/स्वाट टीम और थाना नरही पुलिस की संयुक्त टीम ने छह आरोपियों को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया। वही उनके कब्जे से लूट के आभूषण, नकदी, मोबाइल, दो मोटरसाइकिल और अवैध असलहे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को उजियार निवासी आशीष कुमार वर्मा पुत्र कैलाश प्रसाद वर्मा अमाव मोड़ स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। उसके बैग में आभूषण और नकदी थी। जैसे ही वह भरौली उजियार के बीच कुमकुमपट्टी गांव के पास पहुंचा कि दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर उसका बैग लूट लिया था। पीड़ित की तहरीर पर नरही थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस को 20 अगस्त की रात बघौना मोड़ के पास घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार किया।पूछताछ और उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम व पता क्रमशः विकास प्रधान पुत्र अनंत प्रधान निवासी छोटका ढकैच थाना कृष्णा ब्रह्म जिला बक्सर, कृष्णा कुमार उर्फ धनु यादव व अमन महतो उर्फ राम लखन पुत्र छत्रधारी निवासी बरही थाना उदवंत नगर जिला भोजपुर, राजू चौरसिया पुत्र शिवपूजन निवासी बड़ी बाग चुंगी काशीराम आवास थाना कोतवाली गाजीपुर, मदन कुमार वर्मा पुत्र सरजू वर्मा निवासी बड़का दियर थाना कृष्णाब्रह्म जिला बक्सर तथा विशाल चौधरी पुत्र स्व गोपाल पासवान निवासी नागतारा अंधक थाना कोतवाली जिला गाजीपुर बताया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लूट की वारदात में कुल नौ लोग शामिल थे। चार बदमाशों ने बाइक से पहुंचकर बैग छीना, जबकि अन्य ने रेकी और मुखबिरी की थी। बताया कि एक आभूषण व्यवसायी ने ही दुकान और रास्ते की जानकारी उपलब्ध कराकर वारदात कराने में भूमिका निभाई। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 61(2) और 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने लूट का खुलासा करने वाली टीम को 25,000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। गिरफ्तार आरोपियों में राजू चौरसिया का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं मदन कुमार वर्मा पर बिहार में बैंक लूट समेत कई लूट के मामले बताए गए हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में लड्डू सेठ उर्फ चंद्र प्रकाश वर्मा, प्रेम यादव और दीपू यादव उर्फ रोहित कुमार को पुलिस ने वांछित बताया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा प्रयास जारी हैं।——-ये हैं वंछित आरोपीलड्डू सेठ उर्फ चंद्र प्रकाश वर्मा पुत्र रामेश्वर वर्मा निवासी वार्ड -:13 पीपी रोड बंगला घाट थाना टाउन बक्सर बिहार। प्रेम यादव निवासी साहब टोला बिहिया थाना बिहिया भोजपुर आरा बिहार व दीपू यादव उर्फ रोहित कुमार पुत्र हरिद्वार निवासी वार्ड नम्बर – 8 पंचवटी नगर बिहिया थाना बिहिया भोजपुर आरा।—–आरोपियों से ही बरामदगीपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 86,400 रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल, आठ मोबाइल फोन, दो सेट सफेद धातु की पायल, दो पीली धातु की नाक की कील, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो अवैध चाकू बरामद किया है। बरामद पायल पर केपी ज्वेलर्स का नाम अंकित बताया गया है।
