बलिया में स्कूली वाहनों की हुई जांच, 15 का चालान, दो हुए थाने में बंद

0

बलिया में स्कूली वाहनों की हुई जांच, 15 का चालान, दो हुए थाने में बंद

बलिया। परिवहन विभाग की टीम ने गुरुवार को जनपद के बैरिया मार्ग पर स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया और संचालित स्कूली वाहनों की जांच की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अरुण कुमार राय एवं यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैशन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 15 स्कूली बसों का चालान किया गया। नियम विरुद्ध संचालन पर दो बसों को थाने में बंद कराया गया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से स्कूली वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने स्कूली वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप करने की हिदायत दी। यह भी कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर वाहनों की जांच अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *