बलिया में 28 अगस्त को ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस,भारी वाहनों के लिए रूट रहेगा डायवर्ट, दोपहर बाद शहर में ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों पर रहेगी रोक

0

बलिया में 28 अगस्त को ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस,भारी वाहनों के लिए रूट रहेगा डायवर्ट, दोपहर बाद शहर में ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों पर रहेगी रोकबलिया। रक्षाबंधन पर्व पर निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने को रूट डायवर्जन किया है। इसमें 28 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से जुलूस समाप्ति तक शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को विभिन्न नो-एंट्री प्वाइंटों पर रोका जाएगा। वहीं, दोपहर तीन बजे से जुलूस की समाप्ति तक शहर के प्रमुख मार्गों पर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ———इन मार्गों से होगा भारी वाहनों का आवागमनदुबहड़, छपरा और बैरिया की तरफ से शहर में आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास रोका जाएगा। सिकंदरपुर, रसड़ा, नरहीं और फेफना जाने वाले वाहन चिरैया मोड़ से सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा होते हुए त्रिकालपुर तिराहा (गड़वार) से आगे जाएंगे।बांसडीह रोड से रेवती, सहतवार और बांसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना बांसडीह रोड के पास रोका जाएगा। नरहीं, रसड़ा और फेफना जाने वाले वाहन सुखपुरा और त्रिकालपुर तिराहा होते हुए जाएंगे।हनुमानगंज होकर नरहीं, फेफना, रसड़ा और सिकंदरपुर से शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास रोका जाएगा। सिकंदरपुर से दुबहड़, हल्दी और बैरिया जाने वाले वाहन सुखपुरा, बांसडीह और सहतवार होकर जाएंगे, जबकि नरहीं और फेफना की ओर जाने वाले वाहन सुखपुरा व त्रिकालपुर तिराहा होते हुए जाएंगे।फेफना तिराहा: रसड़ा, नरहीं और चितबड़ागांव से शहर आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास रोका जाएगा। बैरिया, सिकंदरपुर और बांसडीह की ओर जाने वाले वाहन त्रिकालपुर तिराहा, सुखपुरा, बांसडीह और सहतवार होकर जाएंगे।अगरसंडा: गड़वार की तरफ से शहर आने वाले भारी वाहनों को अगरसंडा नो-एंट्री प्वाइंट पर रोका जाएगा। हल्दी और बैरिया जाने वाले वाहन गड़वार के त्रिकालपुर तिराहा से सुखपुरा, बांसडीह और सहतवार होकर जाएंगे।दोपहर तीन बजे से शहर में चार पहिया व तीन पहिया वाहनों की रोक———जुलूस के दौरान अपराह्न तीन बजे से जुलूस की समाप्ति तक चित्तू पांडेय चौराहा, एससी कॉलेज, जगदीशपुर-विजयीपुर तिराहा और जापलिनगंज चौकी से शहर के अंदर जाने वाले मार्गों पर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। चित्तू पांडेय चौराहा से रेलवे स्टेशन, विष्णु धर्मशाला और विशुनीपुर मस्जिद की ओर, एससी कॉलेज से रेलवे स्टेशन व चौक की ओर, जगदीशपुर- विजयीपुर तिराहा से रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्र की ओर तथा जापलिनगंज चौकी से नया चौक, बालेश्वर मंदिर और दुर्गा मंदिर की ओर वाहनों का आवागमन रोका जाएगा।——–ई रिक्शा के लिए निर्धारित किए गए पांच रूटजुलूस के दौरान ई-रिक्शा के संचालन के लिए भी अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। बहादुरपुर की ओर से आने वाले ई-रिक्शा कुंवर सिंह चौराहा, ओवरब्रिज और जगदीशपुर तिराहा तक जाकर वापस लौटेंगे।माल्देपुर की ओर से आने वाले ई-रिक्शा चित्तू पांडेय चौराहा से वापस जाएंगे अथवा रेलवे क्रॉसिंग पार कर गड़वार रोड से लौटेंगे।कदम चौराहा की ओर से आने वाले ई-रिक्शा एससी कॉलेज चौराहा से जापलिनगंज होते हुए वापस जाएंगे। अस्पताल जाने वाले ई-रिक्शा कदम चौराहा से बिचलाघाट और बंधा रोड होकर जाएंगे।तिखमपुर मंडी की ओर से आने वाले ई-रिक्शा एनसीसी तिराहा, कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज होते हुए रोडवेज बस स्टैंड तक जाएंगे और इसी मार्ग से वापस लौटेंगे।वहीं, मिढ्ढा की ओर से आने वाले विक्रम टेंपो, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन रोडवेज बस तिराहा से वापस मिढ्ढा की ओर जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *