बलिया में नरही थाना के कोरंटाडीह चौकी का चर्चित सिपाही सादे ड्रेस में रहता है नहर मार्ग पर

0

बलिया में नरही थाना के कोरंटाडीह चौकी का चर्चित सिपाही सादे ड्रेस में रहता है नहर मार्ग परकरीब चार माह पहले शराब तस्करी के समय मौजूदगी का वीडियो हुआ था वायरलबलिया। जिले के यूपी बिहार की सीमा पर नरही थाना का कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र शराब व पशु तस्करी का हब बना हुआ है। चौकी से कुछ ही दूरी पर गंगा पंप नहर का रास्ता शराब तस्करों के लिए कफी मुफीद है। जहां गंगा के रास्ते मोटर चालित नावों से शराब बिहार भेजा जाता है। बताया जाता है कि चौकी का चर्चित सिपाही भी सादे ड्रेस में मौजूद रहता है। सूत्रों की मानें तो करीब चार माह पहले रात के अंधेरे में नहर मार्ग से शराब तस्करी के समय मौके पर सादे ड्रेस में चौकी का चर्चित सिपाही भी था। इसी बीच एक युवक ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लेकिन इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इस अवैध धंधे में दलाल, बीट के सिपाही के साथ ही चौकी इंचार्ज का भी संरक्षण होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *