बलिया में नरही थाना का कोरंटाडीह चौकी पुलिस दे रही शराब व तस्करों को संरक्षण

0

बलिया में नरही थाना का कोरंटाडीह चौकी पुलिस दे रही शराब व तस्करों को संरक्षणक्यों हैं चौकी इंचार्ज पिस्टलधारी शराब तस्कर पर मेहरबानबलिया। जिले के यूपी बिहार की सीमा पर नरही थाना का कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र शराब व पशु तस्करी का हब बना हुआ है। शराब के खेप जहां गंगा के रास्ते मोटर चालित नावों से बिहार भेजा जाता है वहीं पशुओं को छोटे वाहनों से भरौली गंगा पुल से बिहार पहुंचाया जाता है। इस अवैध धंधे में दलाल, बीट के सिपाही के साथ ही चौकी इंचार्ज का भी संरक्षण होता है। बताया जाता है कि चौकी इंचार्ज की तैनाती के बाद से शराब व पशु तस्करी कई गुना बढ़ गई है। यहां तक कि तस्करों के अब कई गुट हो चुके हैं और इस अवैध कारोबार को लेकर वर्चस्व की जंग भी होने लगी है। सूत्र बताते हैं कि एक तस्कर चौकी इंचार्ज का करीबी है जो अक्सर पिस्टल के साथ तस्करी वाले रास्ते पर मौजूद रहता है। इसके चलते लोग डरे सहमे रहते हैं और पुलिस के संरक्षण के चलते आवाज नहीं उठाते। बताया जाता है कि रोजाना शराब तस्करों से चौकी की कमाई लाखों में होती है। यही कारण है कि तस्कर बेखौफ होकर शराब की खेप को बिहार भेजते हैं जिससे चौकी की कमाई खूब ‘चोखा’ हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *