बलिया में नरही थाना का कोरंटाडीह चौकी प्रभारी लेते हैं जमीनों को कब्जा कराने का ठेका

0

बलिया में नरही थाना का कोरंटाडीह चौकी प्रभारी लेते हैं जमीनों को कब्जा कराने का ठेकाबीट सिपाही और दलाल देते हैं काम को अंजाम, लाखों में होती है डीलअसलहाधारी शराब तस्कर है इंचार्ज का खासबलिया। नरही थाना का कोरंटाडीह चौकी भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। चौकी के बीट सिपाही से लेकर प्रभारी तक की नजर अवैध वसूली पर होती है। शराब तस्करी के अलावा जमीनों को कब्जा कराने का ठेका लेकर काली कमाई की जाती है। चौकी पर पूरे दिन शासन विरोधी दलालों का जमावड़ा रहता है। बताया जाता है कि चौकी इंचार्ज की शासन विरोधी लोगों से सांठगांठ है। ये दलाली में भी लिप्त होते है जो प्रभारी की आमदनी को चोखा करते हैं। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि विवादित जमीनों पर कब्जा दिलाने के चौकी इंचार्ज ठेका लेते हैं। यहां तक कि न्यायालयों में लंबित मामलों में भी मोटी रकम लेकर कब्जा दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हैं। यही नहीं फरियाद लेकर पहुंचने वाले की पहले शैक्षिक योग्यता भी परखते हैं। बताया तो यह भी जाता है कि असलहाधारी शराब तस्कर चौकी इंचार्ज का खास है जो रोजाना शराब की बड़ी खेप बिहार भेजता है और साहब को मोटा चढ़ावा देता है। सूत्र बताते हैं कि चौकी इंचार्ज आला अफसरों के नाम पर भी वसूली करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *