बलिया में नरही थाना का कोरंटाडीह चौकी बना दलालों का अड्डा, हर कार्य की होती है ‘डील’

0

बलिया में नरही थाना का कोरंटाडीह चौकी बना दलालों का अड्डा, हर कार्य की होती है ‘डील’

शराब तस्करी के समय सादे ड्रेस में होता है बीट सिपाही

बलिया। नरही थाना का कोरंटाडीह चौकी भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। चौकी के बीट सिपाही से लेकर प्रभारी तक की नजर अवैध वसूली पर होती है। शराब तस्करी के अलावा अन्य मदों से भी काली कमाई की जाती है। चौकी पर पूरे दिन दलालों का जमावड़ा रहता है।
बताया जाता है कि चौकी इंचार्ज ने कई तरह के दलाल पाल रखा है जो पूरे दिन चौकी पर जमे रहते हैं और उनकी आमदनी बढ़ाने का इंतजाम करते हैं। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि यह दलाल चौकी पर आने वाले फरियादियों से ‘डील’ करने के बाद प्रभारी से संपर्क कराते हैं। यही नहीं दबे जुबान कई लोग तो यह भी बताते हैं कि कोरंटाडीह पंप कैनाल वाले रास्ते से होने वाले पशु तस्करी के दौरान बीट सिपाही भी सादे ड्रेस में रह कर तस्करों से लेखा जोखा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *