बलिया के यूपी बिहार की सीमा पर खूब हो रहा राजस्व चोरी का खेल

बलिया के यूपी बिहार की सीमा पर खूब हो रहा राजस्व चोरी का खेलबिना नंबर वाले ट्रकों से होता है लाल बालू की ढुलाईखनन विभाग का संरक्षण तो पुलिस की भूमिका भी संदिग्धबलिया। यूपी बिहार की सीमा पर चर्चित भरौली चौराहा पर दो वर्ष पहले अधिकारिक तौर पर पुलिस की अवैध वसूली का खुलासा हुआ था। अफसरों ने बड़ी कार्रवाई भी की। लेकिन धीरे धीरे अब बेअसर होकर वसूली की रफ्तार तेज हो चुकी है। अब पहले की तरह बिना आईएसटीपी जमा किए बिहार से आने वाले ट्रक नंबर प्लेट को ढंक कर आते हैं या फिर बिना नंबर प्लेट के ही यूपी की सीमा में आते हैं। बताया जाता है कि दलालों के जरिये खनन विभाग की सेटिंग रहती है। सूत्रों की मानें तो रोजाना लाखों का खेल किया जा रहा है जिससे प्रतिदिन 5 लाख से अधिक के राजस्व की क्षति हो रही है। उधर, बीते करीब देश वर्ष से भरौली बलिया मार्ग पर बालू गिट्टी लदे ट्रकों के परिचालन पर पुलिस ने पाबंदी लगा रखा है। हालांकि इसकी आड़ में ट्रकों से रोज हजारों की वसूली की जा रही है। रोजाना देरशाम या सुबह में कुछ ट्रकों को इस मार्ग पर जाने दिया जाता है।
